फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्षत्रिय करणी सेना का हुआ संगठन विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। क्षत्रिय करणी सेना ने रविवार को अपने संगठन की जड़ें मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया। अकबरपुर गांव स्थित सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंदा सिंह राघव एवं जिलाध्यक्ष विजयपाल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

संगठन विस्तार के तहत क्षेत्र के पांच सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है। विष्णु हिंदुस्तानी को विधानसभा अध्यक्ष छाता, जितेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष सनातन धर्म प्रकोष्ठ, भरत सिंह सिसौदिया उपाध्यक्ष छाता, तानसेन उर्फ भोला राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष छाता, महेश सिसोदिया को ब्लॉक उपाध्यक्ष चौमुंहा नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में लोकेश ठाकुर, विष्णु राठौर, कुंवर विष्णु सिंह राजपूत, सतपाल ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, अनीता सिंह, नेहा गौतम और माधव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें