फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज की विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में चल रहे झूलन महोत्सव के अंतर्गत भागवत कथा मंच पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्रज की विभूतियों के साथ वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. मनोज मोहन शास्त्री फाउंडेशन, श्रीनाथ जी सेवा संस्थान, भुवालका जनकल्याण ट्रस्ट और श्रीमद्भागवत शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जीएल बजाज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने की। समारोह में वर्ष 2026 की विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अपने-अपने विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मुख्य अतिथि बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल और अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने डॉ. केशवाचार्य, डॉ. बृजकिशोर गोस्वामी, डॉ. प्रमोद सिंह, रासाचार्य स्वामी कुंज बिहारी शर्मा, प्रमेंद्र अस्थाना और ममता गौतम को उत्तरीय ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर ब्रज विभूति सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर केएम अग्रवाल ने कहा कि यह एकमात्र ऐसा भागवत मंच है, जहां पिछले 30 वर्षों से लगातार विद्वानों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है। कथा व्यास भागवत भूषण डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि विद्वानों और संतों का सम्मान करना स्वयं के लिए गौरव की बात है। भुवालका जनकल्याण ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्रीधर भुवालका और मेघा भुवालका ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें