फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाद्य विभाग टीम की छापेमारी...दर्जनभर डेयरी पर लिए सैंपल, बड़ी मात्रा में दूध पाउडर बरामद

Thu, 16 Oct 2025 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लखनऊ और मथुरा खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मथुरा में एक दर्जन से अधिक डेयरी पर जांच पड़ताल करते हुए नमून भरे। इस दाैरान टीम को बड़ी मात्रा में दूध पाउडर के कट्टे व पाम ऑयल के सैकड़ों टीन मिले।
Register For Event
विज्ञापन
टीम ने कई जगह की छापेमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कई डेरी पर कार्रवाई करते हुए एक साथ छापेमारी की। लखनऊ और मथुरा से पहुंची संयुक्त टीमों ने दर्जनभर से अधिक डेरी से सैंपल लिए। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सुबह पनीर बनाने वाली कई डेरी पर छापेमारी शुरू की। मौके पर मांट सर्किल का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। टीमों ने सभी डेरी में रखे दूध और पनीर के नमूने एकत्र किए और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई डेरी संचालकों में अफरातफरी मच गई। 

कुछ व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर बाजार से भाग निकले। मुडलिया रोड पर टीम ने दो दुकानों के ताले काटकर पनीर में प्रयोग होने वाले लाखों रुपये के दूध पाउडर के सैकड़ों कट्टे व पाम ऑयल के सैकड़ों टीन बरामद किए। बताया जा रहा है कि अधिकांश डेरी पर यहीं से दूध व पाम ऑयल सप्लाई होता था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें