फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: 501 रुपये में VIP दर्शन? सच जानकर चौंक जाएंगे बांके बिहारी के भक्त; इस खबर को जरूर पढ़ लें

Thu, 22 Jan 2026 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Banke Bihari VIP Darshan: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर एक जानकारी तेजी से वायरल हुई। इसे लेकर  श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी ने स्पष्ट किया है कि  मंदिर में वीआईपी दर्शन निशुल्क है। इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
Register For Event
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक चैनल की वेबसाइट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराने के लिए पैसे लेकर ऑनलाइन बुकिंग के दावे को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य ने भ्रामक ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन निशुल्क है। इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। उन्होंने बेवसाइट पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

 

एक खबरिया चैनल की वेबसाइट पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए एक आधिकारिक पोर्टल दर्शाते हुए ऑनलाइन बुकिंग करने और बुकिंग चार्ज 501 रुपये लिये जाने का दावा किया जा रहा है। इस वेबसाइट के सामने आने पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इसे गलत करार दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट बनी है। वीआईपी दर्शन निशुल्क हैं।

वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग एवं शुल्क की भ्रामक जानकारी को लेकर उन्होंने हाई पावर्ड कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है, कमेटी द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने गोस्वामियों द्वारा पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्था की है। नववर्ष को ध्यान में रखते हुए यह संख्या पांच से बढ़ाकर 20 कर दी थी, जो कि 20 जनवरी तक लागू थी।
विज्ञापन

कमेटी ने फिर से पुराने आदेश को लागू किया है, जिसमें एक गोस्वामी पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन करा सकते हैं। इसके लिए यजमानों को दर्शन से एक दिन पहले अपने गोस्वामी के माध्यम से पहचान पत्र भेजने होंगे। गोस्वामी पहचान पत्र की कॉपी कार्यालय में जमा करेगा। इसके बाद ही पांच यजमानों को निशुल्क ठाकुरजी के वीआईपी दर्शन हों सकेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें