फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आगरा कैनाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Mon, 17 Aug 2026 06:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के आगरा कैनाल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कैनाल से शव बाहर निकलवाया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। 
Register For Event
विज्ञापन
शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। शव दिखाई देते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कैनाल में शव तैरते होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा मृतक के बारे में अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी। शव नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शव की सूचना पर सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु मलिक मय फोर्स के घटनाक्रम पहुंचे। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें