बस स्टाप पर महिला के गले से पल्सर सवार बदमाश सोने की जंजीर तोड़ ले गए। मूल रूप से केरल निवासी अजीता आर्यनगर के एक अस्पताल में कार्य करती हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढे़ 10 बजे वह अपने बच्चे के साथ बस स्टाप के समीप बस का इंतजार कर ही थीं तब ये घटना घटी।
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की जंजीर तोड़ी और निकल भागे। बदमाशों की हरकत वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में जुटी है।