फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली के बाद आज से फिर शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली के कारण कुछ दिन के लिए स्थगित रहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से दोबारा शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

त्योहार के बाद अब परीक्षार्थी फिर से परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। शनिवार को हाईस्कूल का वाणिज्य तथा इंटरमीडिएट का मानव विज्ञान का पेपर होगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर लिया है। वहीं अभिभावक भी बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें