गिरिराज महाराज की नगरी में भिक्षा मांग गुजारा करने वाली महिला ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। हाथी दरवाजा क्षेत्र में रहने वाली सहारनपुर निवासी आशा शर्मा काफी समय से गोवर्धन में निवास कर रही हैं।
विज्ञापन
वे गिरिराज नगरी में आने वाले दर्शनार्थियों से भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करती हैं। आशा शर्मा के अनुसार उन्हें गिरिराज महाराज ने भागवत कराने की प्रेरणा दी थी। धन का अभाव होने के कारण उन्होंने भिक्षा मांग कर रुपये इकट्ठे और भागवत का आयोजन करा दिया।
भागवत में सोमवार को व्यासपीठ से विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि भगवान जैसे भी मानव को धन उपलब्ध कराता है, उसमें से कुछ दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। आशा शर्मा ने मंदिर पर दान मिले रुपये भी भगवान को समर्पित कर दिए।