फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी के आने से पहले बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को किया गया हाउस अरेस्ट, पुलिस को इस बात का है डर

Tue, 07 Apr 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दो सेवायतों को मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हाउस अरेस्ट किया गया है। कॉरिडोर का विरोध करने वाले सेवायतों ने इसे अपनी आवाज दबाने की कार्रवाई बताया है।
Register For Event
विज्ञापन
दो सेवायतों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व में बांकेबिहारी मंदिर के दो सेवायतों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सुबह से ही पुलिस उनके घरों पर पहुंच गई और मुख्यमंत्री के जाने तक घर में ही रहने को कहा, इस पर सेवायतों ने सवाल खड़े किए है। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में आवाज मुखर करने वाले सेवायत हिमांशु गोस्वामी और रजत गोस्वामी को पुलिस ने सुबह ही उनके घर में कैद कर लिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पूर्व ही घर में कैद करने पर सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि सरकार पता नहीं है, क्योंकि हम सेवायतों से डर रही है। हम कोई गलत काम तो नहीं कर रहे। संविधान ने विरोध करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध किया था, सरकार का नहीं। पहले वृंदावन में जब योगी जी आए तब भी उन्हें घर में कैद कर लिया और इस बार भी ऐसा ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें