फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्र को पीटने का आरोप, पिता ने दो शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र को दो शिक्षकों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने तहरीर देकर शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि शिक्षकों की पिटाई से बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका करीब 11 वर्षीय बेटा पास के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। आरोप है कि दो शिक्षकों ने बच्चे को लकड़ी की छड़ी से बुरी तरह पीटा। घर पहुंचने पर बच्चे ने रोते हुए घटना की जानकारी परिजन को दी।
पिता के अनुसार, बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शिक्षकों ने बच्चे से एक सवाल पूछा था। जवाब नहीं देने पर दोनों ने बच्चे को पीटा। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मांट पुलिस ने मामले दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें