फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक क्लिक और खाते से उड़ गए 70 हजार रुपये, व्हाट्सग्रुप पर आया था ऐसा मैसेज

Mon, 19 Jan 2026 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के व्यापारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर आए एक मैसेज पर जैसे ही क्लिक किया, उसके खाते से 70 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
साइबर ठगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में दो माह पूर्व मंडी समिति के वाट्सएप ग्रुप में आई एपीके फाइल पर क्लिक करते ही एक व्यापारी के खाते से करीब 70 हजार रुपये उड़ गए। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब व्यापरी किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक पहुंचे। खाते से पैसे निकलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बा के कटरा गली निवासी व्यापारी योगेश शर्मा मुस्लिम मंडी में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनका एक तेल मिल भी है। योगेश शर्मा ने बताया कि करीब दो माह पहले व्यापारी बृजवीर का मोबाइल किसी साइबर ठग ने हैक कर स्थानीय अनाज मंडी समिति के वाट्सएप ग्रुप में एपीके फाइल भेज दी थी। कुछ दिन बाद व्यापारी ने वाट्सएप ग्रुप को खोलकर एपीके फाइल पर क्लिक किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक के खाते से करीब 70 हजार रुपये निकल गए। अब किसी अन्य व्यापारी को रुपये ट्रांसफर करने के लिए योगेश बैंक पहुंचे तो खाते से 10 जनवरी को करीब 70 हजार रुपये निकल चुके थे।

ठगी होने पर योगेश शर्मा ने खाते का स्टेटमेंट निकालकर साइबर सेल और थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें