फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में 100 से अधिक मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से मसानी स्थित से अग्रवाटिका में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, यूपी बोर्ड की जिला टॉपर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले युवाओं को सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में कक्षा 10 के कृशांग अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, शौर्य गर्ग और माधव अग्रवाल तथा कक्षा 12 की नित्या गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, महक अग्रवाल, नमन बंसल और प्रगति अग्रवाल को सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड की जिला टॉपर तनु अग्रवाल का भी विशेष अभिनंदन किया गया।
श्री रामलीला सभा के महामंत्री मूलचंद गर्ग, उपाध्यक्ष जुगल किशोर, राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग, जीएलए विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. विवेक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष धीरज गोयल, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान साकेत अग्रवाल, समीक्षा अग्रवाल, दिलीप गर्ग, विनोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सीमा गोयल, अनामिका अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विवेक गर्ग, संजीव अग्रवाल, नूतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें