मैनपुरी। जनपद में 8 से 10 जून तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा, तीनों दिन उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून को होना है। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे।
परीक्षा सही ढंग से संपन्न हो सके और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट एडवाइजरी जारी की है। रूट डायवर्जन 8 से 10 जून सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगा। सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह ने बताया कि करहल चौराहे से बड़े चौराहे तक, ज्योति तिराहे से बड़े चौराहे की तरफ आने वाले, भांवत चौराहे से क्रिश्चियन की ओर जाने वाले, ईशन नदी पुल से क्रिश्चियन तिराहा और बड़ा चौराहा की तरफ जाने वाले, देवी रोड से घंटाघर और बड़ा चौराहा की तरफ जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
करहल चौराहे से आने वाले वाहन सिंधिया तिराहे से बाईपास होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। ज्योति तिराहे से बड़े चौराहे की तरफ आने वाले चार पहिया, तीन पहिया वाहन तुलसी वाटिका होते, भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे की ओर जाने वाले, ईशन नदी पुल से बड़ा चौराहा की तरफ जाने वाले, देवी रोड से घंटाघर और बड़ा चौराहा जाने वाले वाहन बाईपास अटल चौक, तुलसी वाटिका होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। बड़े व भारी वाहनों की नो-एंट्री जारी रहेगी।