फोटो 13 दौड में प्रथम आने वाले युवा को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। संवाद
भोगांव। विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम विक्रमपुर में जय महाकाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग अंडर-19, जूनियर वर्ग की अंडर-17 और सब जूनियर वर्ग की अंडर 14 खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित, 200 मीटर में विशाल, 400 मीटर में अर्जुन प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रंजीत, 400 मीटर में अर्जुन, 800 मीटर में अर्जुन, 1600 मीटर में बीटू, 3000 मीटर में नीरज कुमार ने बाजी मारी।
इससे पहले बीएसएफ इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। क्रीड़ाध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन कुमार, रूपेश, पुष्पेंद्र बाबू, अंशुल, मंजीत मौजूद रहे।