फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समायोजन पर मानकों की अनदेखी के लगाए आरोप

विज्ञापन
फोटो 12 प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अरुण यादव की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय धारऊ नगर क्षेत्र पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का संकलन किया गया और समायोजन संबंधी अनियमितताओं के संबंध में चर्चा की गई। सुनील कुमार को जिला मुख्य सलाहकार के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारी विसंगतियों और विरोध के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से गुणवत्तापूर्ण समाधान नहीं किया जा रहा है। अध्यापक सेवा नियमावली 2010 का अनुपालन ना करते हुए महिलाओं और दिव्यांगोंं से विकल्प पत्र न लेकर समायोजन करने के नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। महिलाओं को निकटवर्ती विद्यालय देने संबंधी नीति का पालन ना करते हुए जानबूझ कर दूरस्थ विद्यालयों में भेज दिया गया है। बैठक में संघ की सदस्यता पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने कहा एमडीएम धनराशि और रसोइया मानदेय समय पर भेजा जाए। जिला उपाध्यक्ष विपिन पाल ने शिक्षा मित्रों के घर के निकट समायोजन संबंधी गतिमान प्रक्रिया को जनपद स्तर से शीघ्र पूर्ण करने की मांग रखी। जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नवीन नगर परिसीमन वाले विद्यालयों के शिक्षकों को नगर मकान भत्ता एवं चयन वेतनमान एवं लंबित एरियर भुगतान शीघ्र दिलाए जाने की मांग की। संगठन के जिला स्तर के विस्तार की प्रक्रिया में सुनील कुमार को जिला मुख्य सलाहकार के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र पाल, धीरेंद्र सिंह, राजकमल, विकास यादव, बृजेश शाक्य, अनुराग तिवारी, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें