फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा

Sat, 04 Apr 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। अंतिम दिन राजकीय इंटर कॉलेज पर अवशेष 2435 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में हाईस्कूल की 149044 और इंटरमीडिएट की 146844 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल पर किया गया। जबकि पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अब तीन दिन तक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। छह अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर परीक्षा संबंधी अभिलेख संबंधित बोर्ड को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें