फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना मुआवजा दिए शुरू कर दिया सड़क चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 13 परिचय-कलक्ट्रेट में एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदाधिक
विज्ञापन
महोबा। किसानों को मुआवजा दिए बगैर ही ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र में मौजा छतेसर से मौजा रुरीकलां तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया। इस पर भारतीय किसान यूनियन ने विरोध जताया और कलक्ट्रेट पहुंच एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला, महामंत्री ईश्वरी प्रसाद तिवारी, रणजीत सिंह, अशोक राजपूत, रजनी राठौर, मो. कमर, सिद्धगोपाल, देवीदीन, धर्मराज, गजराज, धुनष कुमार, हीराबाई, मानबहादुर, भरत सिंह, फूलरानी आदि ने ज्ञापन में बताया कि ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र में मौजा छतेसर से मौजा रुरीकला तक सड़क चौड़ी की जा रही है।
सड़क चौड़ीकरण में कोहनिया, बिजरारी, पहाड़िया, ब्यारजो, परापांतर, टोलापांतर, रिवई आदि गांवों के 150 गांवों के किसानों की जमीन जा रही है। बिना मुआवजा दिए सड़क चौड़ीकरण के लिए मिट्टी डाली जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया जाता यह कार्य रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें