फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक न मिलने से नाराज किसानों ने जाम किया हाइवे

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के पांच माह बाद भी ओलावृष्टि की चेक न मिलने से नाराज एक दर्जन से ज्यादा गांवाें के किसानाें ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्योलारी नदी के पास जाम लगा दिया। जिससे डेढ़ घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही। बाद में उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद किसानाें ने जाम खोला।
माह फरवरी, मार्च में जोरदार बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानाें की 70 फीसदी फसल बर्बाद हो गई थी। जिसका राजस्व विभाग के अधिकारियाें और कर्मचारियाें ने मौका मुआयना कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। लेकिन आज तक किसानाें को ओलावृष्टि की चेकें नहीं दी गईं। जिससे क्षुब्ध होकर सोमवार को खैरोकला, चमर्रा, महोबकंठ, मानकी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवाें के किसानाें ने कयोलारी नदी के पास हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने से झांसी, हरपालपुर, पनवाड़ी, राठ, महोबा आने जाने वाले दर्जनाें वाहन जाम में फंस गए। जिसके चलते यात्रियाें को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान, सीओ कुलपहाड़ और थानाध्यक्ष महोबकंठ मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 2.40 करोड़ रुपये रिलीज हो गया है। चुनाव के बाद चेकाें का वितरण करा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणाें ने जाम खोला। जाम करीब एक बजे खुलते ही जाम में फंसे यात्रियाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें