फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: प्रेमिका के धोखे से आहत युवक ने फेसबुक लाइव पर काटा गला, हालत गंभीर

Wed, 09 Nov 2022 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

युवक रोजी-रोटी के लिए युवक हैदराबाद गया हुआ था। उसका पहले से ही गांव की एक लड़की के साथ संबंध था। चर्चा है कि उसकी शादी किसी अन्य जगह तय हो गई थी। युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो गया और फेसबुक पर लाइव आकर अपना गला रेत दिया। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखा हमेशा विश्वास के साथ लिपटा रहता है, जहां विश्वास होगा, धोखा भी वहीं मिलेगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में। यहां एक प्रेम प्रसंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। युवक प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रेमिका की बेवफाई का जिक्र करते हुए खुद का गला ग्लेंडर मशीन से काट लेता है। इस घटना के बाद से ही जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक का क्षेत्र के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो कुछ दिन पहले हैदराबाद काम करने चला गया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। जिसकी भनक युवक को लगी तो प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश करने लगा। प्रेमिका से संपर्क नहीं होने से वह आहत हो गया।

नाराजगी में उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काट लिया। लाइव वीडियो पर गला काटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के जानने वालों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

   
वायरल वीडियो में गला काटने से पहले युवक कह रहा है कि भाई नंबर डाल दिया हूं। सभी लोग देख लें। इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए। जैसे मेरी नहीं हुई है। सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी।

उसके बाद बगल में रखे ग्लेंडर मशीन उठा युवक ने खुद का गला काट लिया। इस संबंध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें