फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल समेत सीएचसी का किया निरीक्षण कर स्टेट टीम ने परखी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग टीम ने डाला है जिले में डेरा
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल व सभी सीएचसी का किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी की जांच-पड़ताल राज्य स्तरीय टीम (स्टेटट रिव्यू मॉनिटरिंग) ने की। जिला अस्पताल की टीम में डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर अरविंद पांडेय और डॉ. त्रिगुण शामिल थे। बृहस्पतिवार को टीम ने पहले दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, मेडिसिन कक्ष सहित सभी वार्ड व महिला अस्पताल में प्रसव कक्ष की जांच की।
ओपीडी में टीम ने मेडिसिन कक्ष के चिकित्सक द्वारा आईकार्ड नहीं पहनने पर एतराज जताया। इसके अलावा उन्होंने चाइल्ड वार्ड, बुजुर्ग वार्ड, प्रसव कक्ष, दवाओं के रखरखाव सहित महत्वपूर्ण जांच किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एवी त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर सीएचसी की टीम में शामिल डॉक्टर अनूप यादव ने मरीजों के स्क्रीनिंग के बारे में संबंधित चिकित्सक से जानकारी ली। इसके बाद प्रसव कक्ष, गर्भवती महिलाओं के भर्ती कक्ष की जांच हुई। वहीं एक स्टाफ नर्स से अग्निशमन यंत्र के संचालन के बारे में भी टीम ने जानकारी ली। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सीएचसी सहित दस स्वास्थ्य इकाइयों की जांच टीम ने चेकलिस्ट के अनुसार किए थे। इस मौके पर बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. रोमा गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह टीम जिले में 23 अगस्त तक रहेगी। टीम स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं सहित 135 बिंदुओं पर जांच करेंगी। जिले में कुल 13 टीम जांच कर रही हैं।
तीन दिन में सभी सरकारी अस्पतालों की सेहत जांच करेगी राज्य स्तरीय 13 टीम
महराजगंज। जिले के सरकारी अस्पतालों की सेहत परखने के लिए राज्य स्तरीय 13 टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। ये टीमें अगले तीन दिन में सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल करेंगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित अस्पतालों के सेहत की जांच, दवाओं के रख-रखाव, स्वच्छता सहित 135 बिंदुओं के चेकलिस्ट पर जांच के लिए बृहस्पतिवार को स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग की 13 टीम ने जिले में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को ये टीमें पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जांच करेगी। टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेगी। बृहस्पतिवार को को भी टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें