फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : तीस केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटरमीडिएट के 2756 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार को तीस केंद्रों पर हुई। इसमें इंटरमीडिएट के 2756 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गृहविज्ञान सहित कृषि विषयों की प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जा रही है। परीक्षा के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं और यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। बुधवार को तीस परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। इसमें 2756 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और कृषि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। वहीं, सीसीटीवी की निगरानी में हाे रही परीक्षा की हर एक गतिविधि पर डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से नजर रही। शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को आयोजित हुई प्रयोगात्मक परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से और नकलविहीन कराई गई। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें