फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खेलते समय घर के पास बने कुएं में जा गिरा चौथी कक्षा का छात्र, डूबने से मौत

Fri, 31 Jul 2026 08:34 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

घर के पास खेलने के दौरान 10 वर्षीय बालक बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला।
Register For Event
विज्ञापन
कुएं में डूबने से मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मड़वारी निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बाॅबी घर के पास बने कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने खेलते समय कुएं में गिरने से हुआ हादसे का शिकार होने की बात कही।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह लोग काम पर गए थे। जबकि घर के अन्य लोग खेतों पर गए हुए थे। घर पर उसका 10 वर्षीय छोटा भाई बॉबी था। शाम करीब 5.30 बजे घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित कुएं के पास खेलते समय वह बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया और डूब गया। गांव वालों ने उसे कुएं में गिरा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिस पर वह लोग मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से कुएं के अंदर पानी में डूबे बॉबी को बाहर निकाला। लेकिन पानी में डूबने से बॉबी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

मृतक तीन भाई-चार बहनों में सबसे छोटा था और कक्षा चार में पढ़ता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें