फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मूलभूत सुविधाएं नदारद, जिम्मेदार नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क बदहाली का सामना कर रहा है। पार्क में मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं, जिससे आगंतुक निराश होकर लौट रहे हैं। मुख्य सड़क किनारे होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पार्क की सुरक्षा के लिए बनी चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है। नाला किनारे लगभग 10 मीटर की चहारदीवारी करीब दो वर्ष से टूटी पड़ी है। इससे पार्क एक ओर से खुला हुआ है और असुरक्षित हो गया है। कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए चहारदीवारी को एक अन्य स्थान पर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पार्क में बैठने के लिए एक भी बेंच उपलब्ध नहीं है। पीने के पानी के लिए जल शीतक या नलकूप का कोई इंतजाम नहीं है। नियमित सफाई न होने से जगह-जगह कचरा पड़ा है। आधे से अधिक पार्क में झाड़ियां उग आई हैं, जिससे अंदर जाना मुश्किल है। शाम होते ही लाइटों के अभाव में पार्क में अंधेरा छा जाता है।

सुविधाओं का अभाव
पार्क में पहुंचने वाले लोगों को सुविधाओं के नाम पर निराशा मिलती है। बैठने के लिए एक भी बेंच नहीं लगाई गई है। सड़क की ओर खुलने वाला गेट ब्यानानाला पुल की सड़क से बंद हो गया है। प्रकाश की सुविधा न होने से शाम को यह अराजकतत्वों का अड्डा बन जाता है।
विज्ञापन


सुरक्षा और सफाई की अनदेखी
पार्क को चारों ओर से सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री का निर्माण हुआ था। नाले के किनारे की बाउंड्री लगभग 10 मीटर तक ढह गई है। यह स्थिति पिछले लगभग दो वर्ष से बनी हुई है। कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बाउंड्री को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पार्क में नियमित सफाई नहीं होती और झाड़ियों की कटाई भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

शहर के अंबेडकर पार्क में चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने व झाड़ियां उगने की जानकारी हुई है। इसकी सफाई कराई जाएगी। चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें