वायरल हो रहे वीडियो में 21 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे आनंद नगर कनौजिया कॉलोनी निवासी ओंकार सिंह के घर के बाहर लगी पानी की टोंटी चोरी हो गई। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रवीण वर्मा के घर के बाहर से भी सुबह करीब 4:30 बजे टोंटी चोरी की गई। देवकली रोड पर डीएस कॉलेज के पास एक फर्नीचर दुकान यहां से भी टोंटी चोरी हुई है।
सीसी फुटेज में एक युवक और महिला बाइक से तथा पैदल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान का प्रयास है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।