लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। अवैध तरीके से संचालित स्लीपर बसों में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। अधिक लाभ कमाने के चलते बसों में अवैध तरीके से सीटों की संख्या बढ़ा देते हैं। सोमवार को प्रवर्तन अधिकारी की जांच में दो बसों में यह मामला सामने आया है। दोनां को सीज कर दिया।
जिले से बड़ी संख्या में अवैध तरीके से स्लीपर बसों का संचालन होता है, जो दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हरिद्वार, देहरादून आदि जगह जाती है। इसमें कुछ बसें तो जिले की है तो कुछ अन्य प्रदेशों व जिलों से आती हैं, जो सवारियों को लेकर फर्राटा भरती हैं। यह बसों क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर आती-जाती हैं, जिसमें सामान भी लादते हैं।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि मैग़लगंज इंस्पेक्टर के साथ औरंगाबाद में चेकिंग के दौरान दो बसों को सीज किया, जिसमें अतरिकत सीटों की संख्या थी और सवारियां भी क्षमता से अधिक मिली। प्रत्येक बस में सात से आठ सीटे बढ़ी थी और 10 से 15 अधिक सवारियां मिली।