शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियां मिटाने पर रहा जोर
गोला गोकर्णनाथ। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संघ ने सम्राट अशोक जयंती पर शिक्षा पर जोर देने और कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया।
लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर पर रामबदन मौर्य की अध्यक्षता में हुए सम्राट अशोक जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आरएस कुशवाहा ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श अपनाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने संघ के अध्यक्ष रामकुमार मौर्य, महामंत्री वीरपाल सिंह कुशवाहा की पहल की सराहना की। कहा कि वर्तमान में समाज को जोड़कर ही विकास संभव है।
समारोह में स्वजातीय हाईस्कूल और इंटर के उच्च स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं मृत्युंजय कुशवाहा, अवनीश मौर्य, विजय कुमार, अंशिका मौर्य, सचेंद्र कुशवाहा, अंकुर मौर्य को पुरस्कृत किया गया। आदर्श जनता शिशु विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह को बड़ेलाल मौर्य, अनंतराम कुशवाहा, सीडी मौर्य, शिवप्रसाद मौर्य, रवींद्र मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, रमेश मौर्य, अजय मौर्य आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर जगदीश सिंह कुशवाहा, मौरध्वज मौर्य, गौरव कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामसिंह मौर्य, श्रीपाल कुशवाहा, छोटेलाल मौर्य, करन कुशवाहा, सुखपाल सिंह, मीना कुमारी, प्रेमलता सैनी मौजूद रहे।