फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव में बुधवार को रात रोहित विश्वकर्मा पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल रोहित का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है। सरगटिया करनपट्टी के प्रभुनाथ विश्वकर्मा और सुरेंद्र प्रसाद में प्रगाढ़ संबंध है। बुधवार रात करीब 10 बजे प्रभुनाथ का 18 वर्षीय पुत्र रोहित विश्वकर्मा किसी महिला से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद वहां पहुंच गया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर रंजीत ने रोहित पर चाकू से वार कर दिया। रोहित लहूलुहान होकर गिर पड़ा और चिल्लाने लगा। आरोपी रंजीत वहां से भाग गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी सेवहरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही ळै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें