फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिवसीय मेले का समापन

Thu, 09 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। शरद पूर्णिमा पर देवपोखर में लगने वाले दो दिवसीय मेले में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। देवपोखर मेला के दक्षिण में फाजिलनगर-तुर्कपट्टी सड़क पर बतरौली जाने वाले मार्ग के समीप और उत्तर में सोन्दिया बुजुर्ग जाने वाली सड़क के पास रात और सुबह छह-छह घंटे के लिए रूट डायवर्ट रहा।
विज्ञापन

पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और दूसरे दिन दोपहर बाद दंगल का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। देवपोखर में पिछले तीन दशक से शारदीय नवरात्र के उपरांत पूर्णिमा तिथि पर पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और दूसरे दिन दोपहर बाद दंगल का आयोजन होता है। मेला बुधवार को हवन पूजन के साथ सम्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें