फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 17 Mar 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर की तैनाती कर दी गई है। सोमवार से उनका प्रशिक्षण शुुरू हो गया।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए डीएम ने रंजीत कुमार (अनुदेशक, राजकीय आईटीआई पडरौना), अनिल कुमार वर्मा (अनुदेशक, राजकीय आईटीआई पडरौना) और शिवांश प्रकाश शर्मा (अनुदेशक, राजकीय आईटीआई हाटा) को मास्टर ट्रेनर नामित किया था। नामित सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित हो चुके हैं। एडीएम ने बताया कि ये मास्टर ट्रेनर 16 से 18 मार्च और 23 से 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार और पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) में निर्धारित रोस्टर के अनुसार होगा। सभी मास्टर ट्रेनर निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रशिक्षण समय से 30 मिनट पूर्व उपस्थित होकर रोस्टर के अनुसार फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें