फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रगति के पंख और अरमान मॉड्यूल से होगा कौशल का विकास

Sat, 06 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के तहत कसया बीआरसी में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें शिक्षकों को जीवन कौशल शिक्षा एवं कैपेसिटी बिल्डिंग संवर्धन आदि की जानकारी दी गई। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने, बालिकाओं का विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति, ठहराव एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने, प्रगति के पंख और अरमान मॉड्यूल के माध्यम से जीवन कौशल का विकास करने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के भीतर आदर्श शिक्षक के गुणों का विकास कराने के अलावा किशोरियों में आत्म जागरूकता, आपसी संवाद, रचनात्मक एवं तार्किक सोच, तनाव का मुकाबला, रिश्तों का बेहतर प्रबंधन, समस्या का समाधान करने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षक नीरज बंका और राकेश मणि ने शिक्षकों को जीवन कौशल, मीना की दुनिया, पोक्सो एक्ट, महिला, बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़े मुद्दे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कसया बीईओ अशोक यादव, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें