फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संघ कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Wed, 12 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही आरएसएस की इकाई ने संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर कस्बे में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस संपर्क अभियान के माध्यम से स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के पांच मंत्र वाली पुस्तिका के साथ भारत माता का चित्र देकर उन्हें संघ के उद्देश्यों से अवगत करा रहे है और घरों पर स्टिकर लगा रहे है। स्वयंसेवकों का कहना है कि उनका यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रहलाद केशरी, गुरुशरण जायसवाल, राजेंद्र वर्मा आदि ने सोमवार को देर शाम तक राजेंद्र नगर, जवाहर नगर, मालवीय नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों में संघ के पंच संकल्प वाली पुस्तिका व भारत माता के चित्र को वितरित किया। लोगों से संघ के सौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसी तरह मंगलवार को सुबह संघ के निर्मल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा ने अन्य स्वयंसेवकों के साथ स्वर्ण नगर, पटेल नगर, आजाद नगर में घर घर जाकर लोगों से जन संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें