फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीसीएफ केंद्र पर मिला ताला, कार्रवाई के निर्देश

Sun, 22 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को पीसीएफ केंद्र बंद होने की जानकारी हुई। उन्होंने बीडीओ उषा पाल से पीसीएफ बंदी के बारे में पूछा तो पता चला कि यह केंद्र आए दिन बंद रहता है।
विज्ञापन

नाराज सीडीओ ने जांच कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो विभागीय नियमानुसार मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। सुकरौली ब्लाक मुख्यालय पर पीसीएफ केंद्र है जहां खेती के समय किसानों को खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसके लिए आसपास के गांव के लोगों ने कई बार एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी से शिकायत किये लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ। समय से किसानों को यूरिया की उपलब्धता नहीं होने से अधिक दाम देकर बाजार से प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं हर रोज किसान पीसीएफ केंद्र पर पहुंचते हैं लेकिन उन्हें निराश होकर बगैर खाद लिए ही वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ उषा पाल ने बताया कि सीडीओ का निर्देश मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें