फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग से छेड़खानी करने वाले दोषी को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दिनेश कुमार की अदालत ने खड्डा थाना क्षेत्र की किशोरी से छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में युवक को दोषी करार देते हुए उसे एक साल की कैद व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अपने फैसले में अदालत ने यह टिप्पणी की है कि महिला की मर्यादा के प्रति सदमा पहुंचाने वाला कोई भी कृत्य अपराध है, भले ही जानबूझ कर ऐसा करने का आशय न रहा हो। अभियुक्त के आचरण से सभ्य समाज में पढ़ने जाने के लिए पीड़ित छात्रा अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही थी। आज के सामाजिक परिवेश में प्रायः ऐसे कृत्य की बार बार पुनरावृत्ति हो रही है। अतः अभियुक्त को दण्डित करने से ऐसे अपराध पर निश्चित ही भविष्य में रोक लगने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें