फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग, प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक प्रकाश की अगुवाई में मंगलवार को बैंक कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार बारिक को सौंपा। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक प्रकाश ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व आईबीए के बीच 12वें वेतन समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य व्यवस्था बनाए जाने को लेकर मांग हुई थी, लेकिन सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इसको लेकर बैंक कर्मियों में रोष है। संगठन के निर्णय पर ही मंगलवार को बैंक कर्मी पर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि यूएफबीयू व केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में कई बार वार्ता हुई, लेकिन बेनतीजा होने के कारण हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
कहा कि उनकी हड़ताल को दूसरे संगठनों ने भी समर्थन दिया है। बताया कि जिले के सभी बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहीं। इससे 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। इस लड़ाई में देश के राष्ट्रीय बैंकों के नौ संगठन शामिल रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव नवनीत कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष मनीष पॉल, सचिव अविनाश चौधरी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्ति कार्मिक समिति के अध्यक्ष केजे श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें