फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, आज बूंदाबांदी के आसार

Thu, 29 Jan 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में करीब 20 दिन से खिल रही धूप और सर्दी से राहत के बाद बुधवार को जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। दोपहर करीब एक घने काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान चली सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक सुबह और शाम कोहरे के साथ ठंड रहेगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 82 से 92 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 58 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान 4 से 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है व हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह जब लोगाें की नींद खुली तो हल्का कोहरा मिला, लेकिन सुबह करीब आठ बजे के बाद आसमान में हल्की बादल छाने लगे। दोपर करीब एक बजे तक कभी धूप कभी छांव के बीच भगवान भाष्कर की किरणें आतीजाती रही। दोपहर करीब एक बजे करीब एक मिनट के लिए शहर में हल्की बूंदाबादी हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन बूंदाबादी के बाद चली सर्द हवा और आसमान में रूक-रूक कर बादल छाने का क्रम शाम तक चला।
अचानक बदले मौसम से बाजारों, सड़कों और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और तेज हो गया। लोग ठंड से ठिठुरने पर मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें