पडरौना। उदित नारायण पीजी काॅलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज के 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ। विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कॉलेज हर संभव प्रयास कर रहा है। कैंपस प्लेसमेंट का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार से सीधे तौर पर जोड़ने का प्रयास है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। एक लिमिटेड कंपनी के भर्ती अधिकारियों ने कॉलेज के विद्यार्थियों का साक्षात्कर लिया। कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। कैंपस सलेक्शन के बाद चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कैंपस प्लेसमेंट के प्रभारी डॉ. शरण शंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान पंकज पंडित, शिवबालक सिंह, रोहित मिश्रा, डॉ. चंदन, डॉ. मंजीत, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अनूप, डॉ. बलदेव, रोहित झा, राजकिशोर, संजील वारसी, धर्मेंद्र, चंदन, संतोष आदि मौजूद रहे।