फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संतुलित उर्वरक प्रबंधन और हरी खाद के प्रयोग के बताए तरीके

Thu, 04 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाकांकर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू में बुधवार को खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार सिंह ने किसानों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद का प्रयोग, जैव उर्वरक का प्रयोग करके अधिक से अधिक उत्पादकता का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। वैज्ञानिक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बागवानी आधारित कृषि प्रणाली न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने मृदा संरक्षण, जैविक खेती, पशुपालन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपने खेतों को सुरक्षित एवं उत्पादक बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन किसानों के साथ संवाद एवं तकनीकी चर्चा के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें