फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हत्या के प्रयास का आरोपी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने एक्शन लिया। सैनी पुलिस ने टेढ़ीमोड़ चौराहे के पास से वांछित हत्या के प्रयास के आरोपी दीपक सरोज समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को अजीजपुर निवासी हरिश्चंद्र सरोज ने तहरीर दी थी कि उनका बेटा विवेक सरोज टेढ़ीमोड़ से घर लौट रहा था। दिदावल चौराहे के पास दीपक सरोज और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


इसी क्रम में कोखराज पुलिस ने वारंटी भइया सिंह को गिरफ्तार किया। मंझनपुर पुलिस ने विद्युत अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी प्रेमलाल प्रजापति और करारी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वारंटी करन कुमार निवासी महेंद्र को पकड़ा। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें