क्षेत्र के गोपसहसा बिजली उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन रविवार को कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके दोनों हाथ जल गए।
डांडी कनैली निवासी रामराज पुत्र लालमन गोपसहसा बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। रविवार को वह जल निगम फीडर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसके दोनों हाथ झुलस गए।
गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) शंकर लाल ने बताया कि घायल लाइनमैन को तत्काल सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।