सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में भैंसों को चारा डालने गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाई का आरोप है कि 7 अगस्त की शाम 4 बजे बहन घर के पास भैंसों को चारा डालने गई थी। इस दौरान गांव का युवक लाला वहां पहुंच गया और बहन का हाथ पकड़ लिया। बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। इस पर आरोपी भाग गया। सीओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।