फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: तेज बहाव नहाने निकले चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत; हादसे से परिवारों में कोहराम

Sun, 23 Aug 2026 05:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में रविवार को गिरधर नाला में नहाने गए चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
Register For Event
विज्ञापन
डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीणों और परिजनों ने काफी तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबूपुर निवासी राम मिलन के अनुसार उनका छह वर्षीय बेटा मनदीप अपनी 10 वर्षीय चचेरी बहन पायल के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित गिरधर नाला में नहाने गया था। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज होने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और बहकर डूब गए।

विज्ञापन

नाला के पास मौजूद लोगों ने बच्चों को बहते देखा तो शोर मचाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। काफी देर की तलाश के बाद मनदीप मिला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद पायल भी मिल गई। परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें