फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Kanpur: 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, लगातार चौथी रात प्रदेश में सबसे ठंडी

Mon, 17 Nov 2025 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा बढ़ेगा।
Register For Event
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक सप्ताह से महानगर में रात को तेज ठंड पड़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को चाैथी बार प्रदेश में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान महानगर में रिकार्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लगभग 20 वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब नवंबर के महीने में लगातार रात का पारा इतना कम रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। जल्द ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं का सिलसिला शुरू होने वाला है, उसके साथ ही रात के तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है। दिन का तापमान पिछले दो तीन दिनों से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है। इस बीच चार से छह किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।
 
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान
इटावा, फतेहपुर- 8.4 डिग्री सेल्सियस
बाराबंकी - 8.5 डिग्री सेल्सियस
मेरठ- 8.8 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गाैतमबुद्धनगर- 9.5 डिग्री सेल्सियस
चित्रकूट- 10.1 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें