फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या हो निस्तारित, रोस्टर के अनुसार की जाए जलापूर्ति : सीडीओ

Wed, 08 Apr 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सीडीओ विधान जायसवाल ने मंगलवार को मैथा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरार में पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निर्देश दिए कि पानी की समस्या पर त्वरित निस्तारण किया जाए और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से संबंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें।
उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली। इसके बाद वह मैथा ब्लॉक की ग्राम पंचायत निहुटा में 160.12 लाख की लागत से बन रहे वृहद गोसरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

......................
स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर
शिवली। मैथा में निरीक्षण को आए सीडीओ ने निहुटा में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। मौके पर विद्यालय की प्रधानध्यापक, सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में 44 छात्र छात्राओं का पंजीकरण पाया गया। सीडीओ ने बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं को देखा (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें