फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 मई को उन्नाव दौरा संभावित, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का कर सकते हैं लोकार्पण

Thu, 14 May 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 मई को उन्नाव का संभावित दौरा है। इस दौरे के दौरान वे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अधिकारियों संग डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्द उन्नाव का संभावित दौरा है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कराने की तैयारी है। डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह व एनएचएआई के अधिकारियों ने आजाद मार्ग और लालगंज हाईवे की तरफ कोरारी कट के पास लोकार्पण कार्यक्रम के लिए स्थान देखे। हालांकि एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा का कहना है कि अभी पीएमओ से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम के लिए 15 से 20 दिन पहले सूचना मिलती है। आज बृहस्पतिवार तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। बताया कि उन्नाव के अलावा लखनऊ में भी संभावित स्थान देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें