फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कैंट हत्या मामले में फरार तीसरा नामजद आरोपी गिरफ्तार, झाड़ी बाबा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा

Thu, 03 Sep 2026 01:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा में रविवार को हुई महिला चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपी अंशु निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Register For Event
विज्ञापन
Cantt Murder Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात झाड़ी बाबा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा। थाना प्रभारी अरविंद राय के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अंशु निषाद हत्या के मामले में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह मामले में जेल भेजे गए आरोपी विनोद निषाद का चचेरा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या के मामले में विनोद निषाद और उसके सगे भाई संतोष निषाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तीसरे नामजद आरोपी अंशु निषाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में फरार चल रहे दो अन्य अज्ञात आरोपियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान और घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें