फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू अलर्ट: सरकारी अस्पतालों में 105 बेड आरक्षित, हैलट, उर्सला, कांशीराम, सभी सीएचसी में बनाए गए वार्ड

Sat, 29 Aug 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्वाइन फ्लू अलर्ट के निर्देश दिए। मेडिकल काॅलेज में सोमवार से स्वाइन फ्लू की जांच होगी।
Register For Event
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिले 14 सरकारी अस्पतालों में 105 बेड स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से स्वाइन फ्लू की जांच कराने की बात कही है। बताया कि जांच किट, टेमीफ्लू और वैक्सीन के ऑर्डर दे दिए हैं।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डाॅ. रिचा गिरी ने बताया कि हैलट परिसर के मेटरनिटी ब्लॉक में 20 बेड का फ्लू वार्ड बनाया गया है। इसमें वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि उर्सला में 15 बेड, केपीएम और कांशीराम अस्पताल में 10-10 बेड के फ्लू वार्ड बनाए गए हैं। सभी 10 सीएचसी में पांच-पांच बेड स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों के सैंपल तत्काल लेकर केजीएमयू से जांच कराई जाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सुविधा शुरू होने के बाद यहीं पर जांच होने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें