फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, दो सगे भाइयों समेत तीन की डूबने से मौत; Video

Fri, 06 Feb 2026 06:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात।

सार

कार के पीछे आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार व कार में फंसे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकलवाया। 
Register For Event
विज्ञापन
नहर में गिरी कार तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर स्थित रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हरि निवादा के पास एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे रामगंगा नहर में चली गई। कार डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज कानपुर भेजा गया है। 

विज्ञापन

मुंडन में शामिल होने आए थे सभी
बहराइच रोड कोतवाली नगर जनपद गोंडा निवासी राकेश श्रीवास्तव (54), बेटे अभिषेक (26) व भाई राधेश श्रीवास्तव (42), चालक करिया उर्फ मुन्नू के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकोढ़िया में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने शुक्रवार सुबह आए थे। यहां दोपहर तीन बजे के करीब चारो कार से वापस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अभिषेक की हालत नाजुक, कानपुर रेफर
गांव से निकल कर हरि निवादा के पास पहुंचे, तभी चालक ने संतुलन खो दिया। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे से निकली रामगंगा नहर में चली गई। इसी बीच पीछे से आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार व कार में फंसे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकलवाया। चारों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने राजेश, राधेश, व चालक मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में अभिषेक को कानपुर हैलट रेफर किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें