फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष ने काटी सौंफ, मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश महाना ने चलाया हसिया, सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 20 Apr 2026 03:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सरसौल के मजरा रामनगर से अपने दौरे की शुरुआत की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
Register For Event
विज्ञापन
सौंफ के खेत में ग्रामीणों संग मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में ग्रामीणों ने विद्युत पोल और विद्युतीकरण की समस्या उठाई, जिस पर महाना ने जल्द ही सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कमालपुर गांव में भी ग्रामीणों के आवेदन पर दो स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए। महाना ने अपने दौरे के दौरान खरौंटी, बाजखेड़ा सहित कई गांवों का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को जाना। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर उन्होंने त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पतारी गांव में उन्होंने किसानों के साथ सौंफ की खेती को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खेत में उतरकर खुद हसिया चलाया और सौंफ काटकर मौजूद लोगों को खिलाया। इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपने बीच जुड़ाव का प्रतीक बताया। इस दौरान सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, रमेश कुशवाहा, लक्ष्मी कांत सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्याएं सुनने और समाधान का भरोसा देने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें