फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: कपड़ा व्यापारी का बेटा बना वैज्ञानिक, मोहित को बार्क में मिली पांचवीं रैंक

Fri, 10 Dec 2021 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

शुक्रवार को घर आए मोहित का मां कौशल्या गुप्ता व पिता जगदेव प्रसाद ने मुंह मीठा कराया। मोहित ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे माता-पिता व गुरुजनों का बड़ा योगदान है।
Register For Event
विज्ञापन
वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए मोहित का मुंह मीठा करातीं मां कौशल्या गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के एक और होनहार का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बॉर्क) मुंबई में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। शुक्रवार को घर लौटे मोहित का परिजनों ने मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। उन्हें पांचवीं रैक मिली है।
विज्ञापन


कस्बा पनवाड़ी निवासी जगदेव प्रसाद गुप्ता एक छोटे कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने अपने पुत्र मोहित गुप्ता को बेहतर शिक्षा दिलाई। मोहित ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पनवाड़ी से वर्ष 2013 में 85 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की।

वर्ष 2015 में 91 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद वह कोचिंग करने के लिए राजस्थान के कोटा चला गया। कोचिंग करने के एक वर्ष बाद एनआईटी जयपुर से केमिकल ब्रांच से बीटेक किया। इसके बाद सितंबर माह में आयोजित वैज्ञानिक परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एक दिसंबर को जारी किए परिणाम में मोहित गुप्ता का चयन बॉर्क मुंबई हुआ है। बेटे का चयन वैज्ञानिक पद पर होने से परिजनों की खुशी कोई ठिकाना नहीं है। शुक्रवार को घर आए मोहित का मां कौशल्या गुप्ता व पिता जगदेव प्रसाद ने मुंह मीठा कराया। मोहित ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे माता-पिता व गुरुजनों का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें