फोटो-21-झींझक में मुख्य सड़क किनारे खड़े वाहन को हटाने की चेतावनी देते चौकी प्रभारी व ईओ। नगर पंच
झींझक। नगर के मुख्य मार्ग किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों को ईओ व पुलिस ने हटवाकर फुटपाथ खाली कराया। वहीं सड़क किनारे वाहन खड़ा देख चालकों व दुकानदारों को हिदायत दी।
झींझक में नहर पुल से लेकर छोटा चौराहा तक सड़क की फुटपाथ तक दुकानें लगे होने व लोगों द्वारा वाहन खड़ा किए जाने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इधर त्योहार नजदीक होने पर बाजार में भीड़ बढ़ी है। इससे यातायात व्यवस्था और गड़बड़ा गई। समस्या को देखते हुए मंगलवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वीरेंद्र राव व चौकी प्रभारी झींझक सुधीर भारद्वाज ने नगर के मुख्य मार्ग किनारे फुटपाथ पर लगे फलों व अन्य सामान के ठेले हटवाए और दुकानदारों से फुटपाथ खाली करने को कहा।
साथ ही फुटपाथ पर कब्जा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं कुछ जगह सड़क की फुटपाथ पर वाहन खड़े मिले। इन्हें हटवाने के साथ चालकों को दोबारा वाहन न खड़े करने की चेतावनी दी। ईओ ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटवाया गया है। दुकानदारों से भी फुटपाथ खाली करने को कहा गया है यदि कोई दुकानदार या ठेले वाला फुटपाथ पर कब्जा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।